पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। जनपद मुख्यालय पर होमगार्ड परीक्षा कराने के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक शामिल है। यह परीक्षाएं दो पालियो में 25 से 27 अप्रैल तक होगी। प्रत्येक पाली में 384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...