चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को तीसरे एवं अंतिम नकलविहीन और शूचितापूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच हुआ। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 8256 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6155 उपस्थित रहे। वहीं 2101 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर बकाएदे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। वहीं सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। वहीं संबंधित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा भी लिया।जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज और महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली, नगर पालिका इंटर कॉलेज में अ एवं ब, मोदी नगर इंटर मीडिएट कॉलेज पीडीडीयू ...