एटा, अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को डीएम अरविन्द सिंह, एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। एटा में प्रस्तावित लिखित परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। प्रत्येक पाली में 3555 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। गुरुवार को डीएम, एसएसपी ने जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का देखा। कक्षाओं में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं गर्मी से बचाव के लिए अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.