मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- महानगर के 28 केंद्रों पर पहली पाली में होमगार्ड भर्ती को लेकर परीक्षा हुई। सुबह की पाली में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि जीके के सवालों ने उन्हें खासा परेशान किया। उन्होंने यह भी बताया कि पेपर काफी कठिन रहा। रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। महानगर के 28 केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में 9626 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस पाली से 2806 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। बता दे कि जिले में अमरोहा, बरेली, बदायूं, बिजनौर, कासगंज, मेरठ, पीलीभीत, रामपुर, संभल और शाहजहांपुर समेत 11 जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- तार्किक प्रश्नों का विकल्प चुनने में चकराया दिमाग यह भी पढ़ें- UP Home Guard Exams: GK...