बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराई जा रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। 10 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को परीक्षा का शंखनाद हुआ। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात नजर आए। कड़े पहरे के बीच हुई पहले दिन की परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1937 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 5551 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। होमगार्ड परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने जिले में दस केंद्र बनाए हैं और एक दिन में दो पालियां होनी हैं। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : कड़ी सुरक्षा के बीच दस केंद्रों पर होमगार्ड परीक्षा शुरू परीक्षा 26 एवं 27 अप्रैल को भी होनी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.