शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकल-विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बीच सुबह 9 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय नजर आए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पूर्व में कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की सहायता के लिए तीन हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- बरेली के सभी 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई होमगार्ड ...