गंगापार, मई 7 -- किसी बात से तनाव में रहे होमगार्ड ने मकान के एक कमरे में पहुंच फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई। सभी का रोना सुन पास पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटक दी जान घटनास्थल पर पुलिस की उपस्थिति सूचना पुलिस को हुई तो चौकी जेवनिया के उप निरीक्षक लेखपाल घटना स्थल पर पहुंच होमगार्ड के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड का शव घर पहुंचा तो उनके तीनों बेटे व पत्नी मीरा यादव दहाड़े मारकर रोने लगी। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद गंगाघाट पकरी सेवार ले गए, अन्तिम संस्कार कर दिया। इस दौरान उनके रिश्तेदार व शुभ चिन्तक मौजूद रहे।होमगार्ड की पृष्ठभूमि क्षेत्र के अटखरिया गांव निवासी 52 वर्षीय सोहन लाल यादव पुत्र स्व लाख न...