मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुरपट्टी गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर होमगार्ड ने बड़े भाई और भाभी की पिटाई कर दी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। पुलिस मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। चील्ह थाना क्षेत्र के डिगुंरपट्टी गांव निवासी हरिओम सिंह तथा अजेश कुमार सिंह दोनों सगे भाई हैं। हरीओम सिंह होमगार्ड हैं। दोनों भाइयों में जमीनी संबंधी विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह अजेश कुमार सिंह की पत्नी सुनीता सिंह मंदिर पूजा करने गई थी। पूजा कर घर लौटी तो देखा कि दरवाजे पर हरीओम सिंह अपने बड़े भाई अजेश कुमार सिंह की लाठी डंडे से पिटाई कर रहे थे। सुनीता सिंह बीच बचाव करने पहुंची तो हरीओम ने उनकी भी पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मामले को शांत कराया गया। घायलों ने अस्पताल में प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.