पटना, फरवरी 25 -- होमगार्ड के नवनियुक्त जवानों को बिहटा स्थित गृह रक्षा वाहिनी ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार को यातायात प्रबंधन के गुर सिखाए गए। उन्हें यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा विषय पर डीएसपी-5 ने प्रशिक्षित किया। पहले उन्हें सिग्नल के बारे में जानकारी दी गई। जेब्रा क्रॉसिंग और भीड़भाड़ वाले इलाके में यातायात व्यवस्था को कैसे सुचारू रूप से संचालित किया जाए, इसके बारे में उन्हें जानकारी दी गई। होमगार्ड के जवानों को हाल ही में नवनियुक्त किया गया है और वर्तमान में वे बिहटा स्थित गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिग के दौरान उन्हें यातायात प्रबंधन के बारे में भी सिखाया जाना है। इसी के आलोक में यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को यह ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया था। उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि आधुनिक यातायात नियम क...