होमगार्ड ने घर में फंदे पर लटक कर दी जान
बाराबंकी, अगस्त 2 -- कोठी (बाराबंकी),संवाददाता। बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में शुक्रवार की देर शाम घर लौटे होमगार्ड ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव देखा तो वह हतप्रभ रह गए। मौके पर भीड़ जुट गई। होमगार्ड द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव निवासी राजेश वर्मा (45) पुत्र जय श्रीराम वर्मा होमगार्ड थे। वह हरख ब्लॉक में तैनात थे। इनके दो बच्चे हैं। गांव में इनके तीन घर हैं। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी से लौटे थे। रात आठ बजे तक वह परिवार के साथ थे। भोजन के बाद वह दूसरे मकान में सोने चले गए है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे इनका पुत्र रोहित घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित हाता में पहुंचा। आवाज देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.