होमगार्ड नियुक्ति रिजल्ट शीघ्र जारी करने की मांग
रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में 1614 पदों के लिए होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है। अब तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं होने और जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर 16 मई को मोरहाबादी से डीसी कार्यालय तक अधिकार यात्रा निकाला जाएगी। डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ये जानकारी जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि रांची जिला के हजारों युवा होमगार्ड का सपना साकार करने को लेकर लंबे समय से प्रैक्टिस में थे। कड़ी मेहनत कर नियुक्ति प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरा किया, लेकिन अभी तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया गया। युवाओं के मेहनत, धैर्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.