देवघर, मई 18 -- समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने जानकारी दी कि जून माह के प्रथम सप्ताह में नियुक्ति संबंधित विस्तृत विज्ञापन निकाला जाएगा। साथ ही जून के तीसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

नियुक्ति प्रक्रिया और समय-सीमा इस दौरान डीसी ने भर्ती से जुड़े आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया। ताकि आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा ...