होमगार्ड नियुक्ति आवेदन की स्क्रूटनी को लेकर बैठक
सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसी ज्ञानेन्द्र की अध्यक्षता में गृह रक्षकों की नियुक्ति संबंधी प्राप्त ऑनलाइन आवेदन-पत्रों की स्क्रूटनी को लेकर ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसी ने कहा कि विभागीय नोटिफिकेशन के अनुरूप सभी आवेदनों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार समयबद्ध ढंग से स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण करें। बैठक में जिला समादेष्टा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीएसओ, एनडीसी सहित अन्य पदाधिकारी थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.