चतरा, अप्रैल 27 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि । पिपरवार बचरा में पदस्थापित होमगार्ड जवान निर्भय कुमार सिंह का सोमवार सुबह 2:50 बजे रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार निर्भय कुमार सिंह शनिवार को ड्यूटी से घर लौट रहे थे। बस में सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत पल्स अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। होमगार्ड संघ ने जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक रंजन ने कहा कि संघ की ओर से तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि साथ ही मृतक के पुत्र को होमगार्ड में नियुक्ति और परिवार को 2 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की प्रक...