किशनगंज, जनवरी 5 -- पौआखाली! एक संवाददाता पौआखाली थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान परमानंद यादव रविवार को सेवानिवृत हो गये। अररिया थाना क्षेत्र के पलासी गांव निवासी होमगार्ड श्री यादव की सेवानिवृति पर उनके सम्मान में पौआखाली थाना में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें थाना के पदाधिकारियों व सिपाहियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने परमानंद यादव की लगन और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि परमानंद यादव ने अपनी ड्यूटी सजगता और मुस्तैदी से पूरी की है। उन्होंने परमानंद यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। रिटायर होमगार्ड परमानंद यादव ने भी अपने अनुभव साझा किए और सिपाहियों को अपनी ड्यूटी पूरी करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.