होमगार्ड जवान की गुमशुदगी का मामला दर्ज
भागलपुर, जुलाई 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बुद्धचक थाना क्षेत्र के गौघट्टा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय होमगार्ड जवान रूबी कुमारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। इस संबंध में उसकी मां सुनीता देवी ने बुद्धचक थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।गौघट्टा गांव के रामचंद्र पासवान की रूबी कुमारी पुत्री है और भागलपुर में होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत है। वह 30 जून को अपने घर गौघट्टा से ड्यूटी के लिए भागलपुर रवाना हुई थी। परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद 2 जुलाई तक उसकी मोबाइल पर बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर 9 जुलाई को बुद्धचक थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। बुद्धचक थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.