गिरडीह, मार्च 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सीपी साइडिंग में कोयला चोरों द्वारा सीसीएल सुरक्षा प्रहरी एवं होमगार्ड जवानों पर हमला करने के मामले में दो सगे भाई को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परातडीह निवासी सोनु अंसारी एवं मोनु अंसारी है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। बता दें कि 10 मार्च की रात सुरक्षा प्रहरी बिरजु भुइयां पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया था। यह देख जब होमगार्ड जवान सुनील एवं मनोज कुमार अग्रवाल उसे बचाने गये तो कोयला चोरों ने सुरक्षा प्रहरी के अलावा इन दोनों के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। कोयला चोरों की मारपीट में तीनों जवान घायल हुए थे और ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.