जमशेदपुर, अगस्त 6 -- जमशेदपुर। गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ के प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में होमगार्ड के जवानों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन देकर सुविधा के मुद्दे को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया है। कमल शर्मा ने बताया कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होमगार्ड जवानों को भविष्य निधि एवं रिटायरमेंट सुविधा देने की मांग वर्षो से उठ रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा जिला के अन्य सरकारी संस्थानों में होमगार्ड जवानों के नियुक्ति का मुद्दा भी कमल शर्मा ने उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...