होमगार्ड जवानों को बिहार की तर्ज पर सुविधा देने की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ प्रदेश समिति ने झारखंड के होमगार्ड जवानों को बिहार की तर्ज पर भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग की है। संघ के कोषाध्यक्ष हरेराम सिंह ने रांची में भाजपा विधायक नवीन कुमार जायसवाल और सीपी सिंह से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों की समस्याओं को लेकर वर्ष 2024 के मार्च विधानसभा सत्र में भी मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने सरकार से जवानों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.