धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद, वरीय संवाददाता होमगार्ड जवानों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की गई है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि धनबाद सहित पूरे राज्य में कुल 77 आश्रित बहाल होने के इंतजार में हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बताया कि मुख्यालय के पास वर्ष 2000 से 2014 तक कुल 77 आश्रितों की सूची से संबंधित फाइल लंबित है। इसके अलावा वर्ष 2014 के बाद के वर्षों में मृत गृहरक्षकों के आश्रितों की भी सूची तैयार की गई है, लेकिन सरकार और विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.