होमगार्ड चयन को ऊंची, लंबी कूद व गोला फेंक सेंसर मशीन की निगरानी में
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड चयन को लेकर फिर नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। अब लंबी, ऊंची कूद और गोला फेंकने की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक सेंसर मशीन की निगरानी में होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। निविदा भरने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर तक है। उसी दिन अपराह्न 4 बजे टेंडर खोला भी जाएगा। इससे पूर्व दौड़ के लिए इलेक्ट्रॉनिक चिप की आपूर्ति का टेंडर जारी किया गया था। वह चिप आवेदकों के पैर में बांधा या चिपकाया जाएगा। इसकी मदद से सेकेंड के सौवें हिस्से के अंतर को भी पहचाना जा सकेगा। ऐसे में शारीरिक जांच परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और पक्षपात रहित तरीके से हो सकेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आपूर्ति करने वाली एजेंसियों के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। वैसे पहले से सीसीटीवी की निगरानी और वीडियो रिकार्डिंग जैसी व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.