प्रयागराज, जुलाई 25 -- मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षु होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 237 प्रशिक्षु होमगार्ड स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाना रहा। प्रशिक्षुओं ने फायरमैन लिफ्ट मेथड, टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, फोर हैंड सीट तथा घायल व्यक्ति को पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने जैसी बचाव विधियों का व्यावहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन उप नियंत्रक नीरज मिश्र, सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, मास्टर ट्रेनर व डिप्टी डिवीजनल वार्डन सुरेंद्र कुमार यादव, सेक्टर वार्डन अभय कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...