शामली, मई 24 -- क्षेत्र के गांव लिसाढ स्थित आईटीआई के निकट डयूटी पर तैनात एक होमगार्ड पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिसमें होमगार्ड बुरी तरह से घायल हो गया, जिसको शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को क्षेत्र के गांव लिसाढ स्थित आईटीआई के निकट होमगार्ड त्रिपाल सिंह चौहान डयूटी पर तैनात था। बताया जाता है कि इसी दौरान आवारा कुत्तों ने होमगार्ड पर हमला बोल दिया, जिसमें होमगार्ड घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को खदेडा और होमगार्ड की जान बचाई। हमले के बाद घायल होमगार्ड को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसको उपचार दिया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड को कुत्तों ने हमला कर किया घायल चिकित्सकों नेग बताया कि कुत्तों के काटने के मामले अत्याधिक बढ गए है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल आ रहे ...