होमगार्ड के लिए 41,424 अभ्यर्थियों का चयन
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती का अंतिम परिणाम शनिवार को जारी कर दिया है। लिखित, अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 41,424 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित किए गए हैं। रिक्तियों के आधार पर जिलों का आवंटन कर दिया गया है।चयनित अभ्यर्थियों में सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को शामिल करते हुए 8,502, पिछड़ा वर्ग 21,580, अनुसूजित जाति 10,932, अनुसूचित जनजाति के 410 अभ्यर्थी हैं। इनमें 8,290 महिलाएं हैं।पुलिस भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए प्रदेश से 25,32,196 ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा के बाद 25 जून को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 1,07,221 अभ्यर्थियो के बीच 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.