होमगार्ड के बेटे ने वाहन चालक पर कराई रिपोर्ट
फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना नसीरपुर में वाहन ने होमगार्ड की बाइक को टक्कर मार दी थी। घटना में होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। शिवजीत पुत्र लायक सिंह थाना लाइनपार में होमगार्ड के पद पर कार्य कर रहे थे। वह 26 मार्च को थाना लाइन से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला जवाहर कि पुलिया के पास किसी वाहन ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर परिजन आगरा के एक निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान 1 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक होमगार्ड के बेटा अंकित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.