फतेहपुर, फरवरी 1 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बंवारा गांव में शनिवार भोर पहर होमगार्ड के घर से एक लाख की नगदी सहित करीब बीस लाख चोरी हो गई। होमगार्ड ड्यूटी गया था और पत्नी भोर पहर दरवाजा बंद कर पशुबाड़े में जानवरों को चारा देने चली गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बंवारा गांव निवासी श्याम सिंह होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। पुलिस लाइन में रात्रि ड्यूटी लगी है। शुक्रवार रात ड्यूटी गए थे। भोर पहर भानमती घर से थोड़ी दूर पशुबाड़े में चली गई। इसी बीच मौका पाकर बक्शे में भैंस बिक्री के रखे एक लाख रुपये शातिरों ने पार कर दिये। इसके साथ ही बक्से में रखे करीब बीस लाख के सोने चांदी के जेवर भी गायब हैं। वहीं थाना क्षेत्र के खनसेनपुर निवासी फुल्ला ने बताया कि दरवाजे पर अपना ई-रिक्शा खड़ा कर चार्जिंग में लगा कर पास में सो गया था। चोर रिक्शे को दूर...