प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- संग्रामगढ़। थानाक्षेत्र के कोड़र खुर्द गांव निवासी अनंत राम पटेल होमगार्ड है। वह मानिकपुर थाने में तैनात है। शनिवार रात चोरों ने नकब लगाकर उसके घर से 5500 रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह हुई तो हड़कम्प मच गया। यूपी 112 पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...