धनबाद, अप्रैल 6 -- जिले में तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होमगार्ड बहाली प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस बार कुल 1478 पदों के लिए 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी मैदान में उतरेंगे। बहाली की पूरी प्रक्रिया मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगी, जहां शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बहाली के पहले चरण में अभ्यर्थियों को छह मिनट में एक मील की दौड़ पूरी करनी होगी, जो चयन की प्रमुख शर्तों में शामिल है। पहले दिन पूर्वी टुंडी के अभ्यर्थियों की शारीरिक और लिखित परीक्षा ली जाएगी। सुबह 6 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए दूरदराज क्षेत्रों से अभ्यर्थी रात में ही पहुंच गए हैं। उनके ठहरने के लिए ग्राउंड के बाहर अस्थायी टेंट की व्यवस्था भी की गई है। इस बार कुल 14,121 अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे। ब...