होमगार्ड की हत्या करने वाले को फांसी की सजा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरनगर। साल 2020 में होमगार्ड की छुरी घोंपकर हत्या करने के आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नंबर 3 ने दोषी पाते हुए गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 1.20 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। डीजीसी राजीव कुमार शर्मा, एडीजीसी कुलदीप सिंह ने बताया कि 4 जून 2020 की रात बुढ़ाना चौकी पर तैनात कांस्टेबल इस्लाम अली, होमगार्ड रतिराम के साथ क्षेत्र में गश्त रहे थे। अचानक बुढ़ाना मोड़ स्थित डीलर वाली गली से महिला की चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों मकान पर पहुंचे तो यहां आरोपी दीपक अपनी मां राजबाला के साथ मारपीट कर रहा था। होमगार्ड और सिपाही ने महिला को आरोपी से बचाने का प्रयास किया तो दीपक ने होमगार्ड के पेट में छुरी घोंप दी। इस हमले में होमगार्ड रतिराम गंभीर रूप से घायल हो गए और वारदात के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.