बदायूं, अप्रैल 25 -- यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा शनिवार 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाये गये हैं। इनमें 14 केंद्र शहर एवं एक केंद्र उझानी में है। सीटिंग प्लॉन एवं परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां शुक्रवार की शाम तक पूर्ण कर ली गयीं। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा के लिए शहर के गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं उझानी के नगर पालिका महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को परी...