होमगार्ड की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस
कौशाम्बी, जून 29 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र में अलीपुरजीता नहर पुलिया के समीप 27 जून की शाम अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार होमगार्ड फूलचंद पाल निवासी पुराना पुरवा कोरियों की बाइक में टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान दूसरे दिन होमगार्ड की मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे वीरेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.