होमगार्ड की बाइक की चपेट में आई मासूम बालिका घायल
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे प्रतापपुर चौराहा के पास होमगार्ड की बाइक की चपेट में एक मासूम बच्ची आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल लेकर आए। बच्ची के परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत की है। पलक (04) पुत्री पवन निवासी घिरोर अपनी मां गीता के साथ फिरोजाबाद से अपने घर घिरोर जा रही थी। वह प्रतापपुर चौराहा के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मासूम बच्ची होमगार्ड की बाइक में फसकर घसीटते हुए चली गई। हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत की। होमगार्ड ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उसके इलाज का जो भी धन खर्च होगा। वह इलाज कराएगा।वहीं स्टेशन रोड पर बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.