होमगार्ड की पिटाई के मामले में चार के खिलाफ केस
मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- चेतगंज। क्षेत्र के पुरजागीर गांव में एक होमगार्ड की सोमवार को पिटाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट गाली गलौज सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुरजागीर निवासी होमगार्ड संतोष कुमार को गांव के ही चार लोग आपसी कहासुनी के बाद लाठी डंडा से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। उन्हें मंडलीय चिकित्सालय से इलाज के लिए लाया गया। यहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बुधवार को संतोष कुमार के पुत्र सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर चील्ह पुलिस ने रीता,सुमन, अजीत व सुजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि संतोष कुमार होमगार्ड हैं। जिन्हें गांव के लोगों ने मारा पीटा था। उनके पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.