हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में मुखानी चौराहे पर यातायात ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड के ई-रिक्शा चालक को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। होमगार्ड विभाग मामले की जांच कर रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि मुखानी की ओर से एक ई-रिक्शा, कालू शाही मंदिर की ओर आ रहा था। रास्ते में ट्रैफिक पुलिस ने एक ओर वाहन रोक रखे थे। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक ने नियमों का उल्लंघन कर अपने वाहन को किनारे से आगे कर दिया। इस पर वहां तैनात होमगार्ड ने उसे टोक दिया। इस पर ई-रिक्शा चालक और होमगार्ड जवान के बीच बहस हो गई। विवाद के बीच होमगार्ड जवान ने आपा खो दिया और ई-रिक्शा चालक को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं ई-रिक्शा से चालक को उतारकर उसका...