इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- इटावा। कन्नौज हाईवे पर भरथना क्षेत्र के बंधारा गांव के सामने बाइक सवार दंपती की कार की टक्कर से मौत हो गई। युवक होमगार्ड की परीक्षा देने आगरा जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम छा गया। बकेवर क्षेत्र के खितौरा गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक पुत्र सियाराम अपनी 29 वर्षीय पत्नी अनामिका के साथ रविवार देर शाम घर से निकला था। दीपक की आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा थी। वह पत्नी को पहले शहर के चौगुर्जी स्थित रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था और उसके बाद परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होना था। जैसे ही दंपती भरथना कोतवाली क्षेत्र के बंधारा गांव के सामने कन्नौज हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे युवक व पत्नी की सड़क हादसे में मौत ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.