कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता व बिहारी के बीच सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में ंअनियंत्रित होकर कानपुर-औरैया हाई-वे किनारे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में होमगार्ड की परीक्षा देने अकबरपुर आ रही सैफई इटावा की महिला व उसकी बहन का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देने के बाद दोनों को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।नगला नत्थू सफई इटावा की रहने वाली सत्ताइस साल की मोहिनी पत्नी इंद्रेश यादव की सोमवार को अकबरपुर में होमगार्ड की परीक्षा थी। यह भी पढ़ें- परीक्षा देते समय अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी इसमें शामिल होने के लिए वह अपनी बहन के लड़के...