चंदौली, अप्रैल 26 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिकरी गांव के समीप रविवार शाम तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस दौरान जौनपुर मछली शहर के रहने वाली भाई- बहन घायल हो गए। दोनों होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। पुलिस आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराई।जौनपुर जिले के मछली शहर के रहने वाले फुलचंद यादव के पुत्र रोहित और पुत्री काजल बबुरी अशोक इंटर कॉलेज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सिकरी गांव के समीप मोड़ पर पहुंचे। सामने से आ रहे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। इससे रोहित एवं काजल और पीछे से आ रहा अंकरोहा गांव निवासी डब्बू घायल हो गया, जबकि सामने से आ रहे अन्य दो बाइक सवार भी घायल हो गए। जिसका पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल...