कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां के पास मुगलरोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार जलपुरा गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पुखरायां में लाए जाने पर वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। वह फर्रुखाबाद से होमगार्ड की परीक्षा देकर देर रात वापस अपने घर जा रहा था। जनकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय रवी यादव पुत्र राज कुमार शनिवार को होमागार्ड की परीक्षा देने के लिए बाइक से फर्रंखाबाद गया था। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत परीक्षा देने के बाद वह वापस घर आ रहा था। रात करीब साढ़े ...