बाराबंकी, अप्रैल 4 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम होमगार्ड की कार में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना बेलहा चौराहे के पास की है, जहां अज्ञात बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कोतवाली रामसनेहीघाट में तैनात होमगार्ड देवेंद्र पांडेय की कार रोज की तरह उनके घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार देर शाम कुछ अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और कार में आग लगाकर फरार हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध युवक आगजनी करते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहच...