होमगार्ड की उपचार के दौरान जयपुर में मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 11 -- पचोखरा थाना क्षेत्र में 22 अगस्त की सुबह नगला कलुआ स्थित बंबा में बाइक सहित संदिग्ध हालत में मिले होमगार्ड की शुक्रवार को जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। 55 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र महाराज सिंह थाना टूंडला में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। 21 अगस्त की रात वह जाजपुर से रात में ड्यूटी करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। 22 अगस्त की सुबह वह नगला कलुआ स्थित बंबा में बाइक सहित मिले थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। एक सप्ताह उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जयपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.