बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता फैमिली जज के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान अनिल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथ में रहे अन्य होमगार्डों ने परिजन को इसकी सूचना दी। परिवार वाले बरबीघा के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जवान जिले के अम्बारी गांव के निवासी थे। जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.