हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला शाखा वैशाली का त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर सोनेलाल सिंह ने 381 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी शंकर पासवान को 178 मत मिले। महिला अध्यक्ष पद पर सुजाता कुमारी निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर सिंह और रंजीत कुमार को विजयी घोषित किया गया। संगठन सचिव पद के लिए सुबोध कुमार,रंजन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं अरुण कुमार सिंह का चयन हुआ। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर बबलू कुमार रजक निर्वाचित हुए। अन्य कई पदों पर प्रत्याशी नामांकन के दौरान ही निर्विरोध चुन लिए गए। यह भी पढ़ें- होमगार्ड संघ : मनोज अध्यक्ष तो हरेराम बने सचिव चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होने पर...