होमगार्ड कमाडेंट रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 21 -- रेवाड़ी, संवाददाता। रेवाड़ी विजिलेंस टीम ने गुरुवार को एक होमगार्ड कमाडेंट को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक निलंबित हवलदार को बहाल करने के एवज में मांगी गई थी। रेवाड़ी के गांव नांगल उगरा के सुरेश कुमार पिछले कुछ समय से होमगार्ड विभाग में हवलदार के पद से सस्पेंड चल रहे थे। वे अपनी बहाली के लिए कमाडेंट सुधीर के संपर्क में थे। आरोप है कि सुधीर ने बहाली के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। मामला 50 हजार में तय हो गया। सुरेश कुमार ने इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दे दी। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 50 हजार की रिश्वत लेते जेई ट्रैप गुरुवार को सुरेश 50 हजार रुपये लेकर नगर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय पहुंचे। कमाडेंट सुधीर ने ये 50 हजार रुपये अपनी मेज की दराज में रखवा लिये। इशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.