होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा का दूसरा दिन, केंद्रों पर सुबह से जुटे अभ्यर्थी
शाहजहांपुर, अप्रैल 26 -- होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा के दूसरे दिन रविवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। सुबह करीब 8 बजे से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे और 9 बजे तक लंबी कतारें नजर आने लगीं। प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंदर भेजा जा रहा है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, ऐसे में अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित दिखाई दे रही हैं। पेयजल, बैठने और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती में गड़बड़ी की साजिश का पर्दाफाश, 3 शिक्षकों समेत 4 गिरफ्तार; सेंटर में मिली ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.