बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थियों के बीच पुलिस लाठीर्चा के विरोध में एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसबीएसएस कॉलेज परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्षता एसबीएसएस कॉलेज की सचिव रवीना कुमारी एवं नगर मंत्री विपिन कुमार ने की। एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने होमगार्ड अभ्यर्थियों के साथ हिटलरशाही रवैया अपनाया। संगठन इसकी निंदा करते हैं। बेगूसराय के छात्र छात्राओं के साथ इस बहाली में जो धांधली हुई है, उसकी उच्च स्तरीय जांच हो व छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बहाल किया जाए। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कैसर रेहान एवं बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार ने कहा जिला प्रशासन की ओर से पांच दिनों से भुखे प्यासे लड़...