बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भूख हड़ताल कर रहे होमगार्ड की नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों पर जिला प्रशासन द्वारा की गैर जनतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के जिला कार्यालय ब्रह्मदेव राय भवन में जिला सचिव मंडल की बैठक सुरेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बैठक में कहा कि चयनित युवा और युवती गृहरक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी से प्रशासनिक गैरजिम्मेदारी का पता चलता है। इसके लिए जनतांत्रिक तरीके से युवा जब भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो उनके साथ अमानवीय व्यवहार प्रशासन की संवेदनहीनता को बतलाता है। प्रशासन से भूख हड़ताल में शामिल युवाओं और उनके नेतृत्वकर्ताओं पर से अविलंब मुकदमा वापस लेने तथा गिरफ्तार व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.