महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से परीक्षा की तैयारियों को पूरा कराने को कहा। जीजीआईसी धनेवा धनेई एवं जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज पहुंचे डीएम ने परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए जांच स्थलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा एवं गोपनीयता के मानकों के पालन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- कल से तीन दिन जिले के चार केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.