उन्नाव, अप्रैल 21 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम को रिजर्व पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने की। जबकि एडीएम फाइनेंस अमिताभ यादव और एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।बैठक में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- तीन तारीखों में होगी होमगार्ड परीक्षा, चेकिंग पर पैंनी नजर य...