प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सदर इकाई के दो होमगार्ड ने रुपये न देने पर ड्यूटी काटने का आरोप लगाया है। होमगार्ड सतेंद्र पांडेय के अनुसार उसकी ड्यूटी माघमेले में लगी थी। तबीयत खराब होने पर छुट्टी न मिलने पर वह एक सप्ताह गैरहाजिर हो गया। इसके बाद ड्यूटी की लेकिन वेतन बनाने के लिए उससे चार हजार रुपये की मांग की जाने लगी। न देने पर उसकी ड्यूटी ही काट दी गई। एक अन्य होमगार्ड विजय कुमार तिवारी ने बताया कि वह कोहंडौर में यूपी 112 में तैनात था। वहां से हाजिरी आने के बाद भी उसका वेतन बनाने के लिए रुपये की मांग की गई। न देने पर अगली ड्यूटी काट दी गई। जिला होमगार्ड कमांडेंट से बात नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.