देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। तीन दिनों तक चलने वाली होमगार्डस भर्ती परीक्षा सोमवार को संपंन हो गई हुई। अंतिम दिन 8448 के सापेक्ष 6756 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1692 अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर गहन जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में भेजा गया। जगह-जगह अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना।25 अप्रैल से जिले के 10 केंद्रों पर होमगार्डस भर्ती परीक्षा चल रही थी। सोमवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। सुबह करीब 8 बजे से ही केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। कक्ष निरीक्षकों ने एक-एक अभ्यर्थी की विधिवत जांच पड़ताल के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा के अंतिम दिन 2101 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुई। इसमें 4224 के सापेक्ष 3390 अभ्...